अमेरिका: जो बाइडेन ने कैबिनेट के प्रमुख नामों का किया ऐलान, एंटनी ब्लिंकेन होंगे विदेश मंत्री

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों की घोषणा कर दी है। जो बाइडेन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंटनी ब्लिंकेन ने बराक ओबामा प्रशासन के दौरान उप विदेश मंत्री उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर कार्य किया है। एंटनी ब्लिंकेन जो बाइडन के 2020 के राष्ट्रपति अभियान के लिए एक विदेश नीति सलाहकार भी हैं।
विदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद एंटनी ब्लिंकेन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, वे अपने काम को मिशन की तरह लेंगे और पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। वहीं जो बाइडेन ने जेक सुलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। जेक सुलिवन ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। जिसमे उन्होंने कहा, कि जो बाइडेन ने उन्हें सिखाया है कि सरकार के सर्वोच्च स्तर पर देश की सुरक्षा कैसे की जाती है। उन्होंने कहा कि बतौर एनएसए वो हर वो काम करेंगे जिससे उनका देश (अमेरिका) सुरक्षित रहे।
रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडेन, अलेजांद्रो मेयरकास को अमेरिका की आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी देने जा रहे हैं। अलेजांद्रो मेयरकास को होमलैंड सिक्युरिटी का चीफ (प्रमुख) बनाया गया है। खास बात आपको बता दें, अलेजांद्रो मेयरकास का परिवार अमेरिका में बतौर रिफ्यूजी रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद, जो बाइडन ने वादा किया है कि उनका मंत्रिमंडल अमेरिका की तरह दिखेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS