US Firing: जार्जिया में हाउस पार्टी के दौरान गोलबारी, 2 की मौत 6 घायल, जानें पूरा मामला

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया है। इस बार गोलीबारी की घटना एक हाउस पार्टी में हुई। अमेरिका के जॉर्जिया में शनिवार को हाउस पार्टी में शूटिंग में 2 किशोरों की मौत हो गई और 6 किशोर घायल हो गए। इस दौरान पार्टी में 100 से अधिक किशोर मौजूद थे।
शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना
डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय के कप्तान ट्रेंट विल्सन के मुताबिक, गोलियां शनिवार की रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच चलीं। इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है कि यह शूटिंग कैसे शुरू हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस घटना में जिन दो किशोरों की मौत हुई है। उनकी उम्र 18 साल से कम है।
इससे पहले भी हुई गोलीबारी की घटना
इस गोलीबारी के कुछ दिनों पहले भी अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में 7 लोग घायल हो गए थे। इनमें एक 2 साल की बच्ची भी शामिल थी। यहां पर हुई गोलीबारी के बाद लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बीते कुछ दिनों पहले टेक्सास के सिएलो विस्टा शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
इससे पहले गोलीबारी की एक घटना मिसिसिपी के टेट काउंटी में सामने आई थी। इस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद एक सदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS