US Inauguration Day 2021 Schedule : 20 जनवरी को है अमेरिका में इनोग्रेशन डे, जानें जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह का पूरा कार्यक्रम

US Inauguration Day 2021 Schedule : 20 जनवरी को है अमेरिका में इनोग्रेशन डे, जानें जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह का पूरा कार्यक्रम
X
US Inauguration Day 2021 Schedule : अमेरिका में 20 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। एक तरफ 20 जनवरी को यूएस इनोग्रेशन डे मनाया जाएगा तो वहीं नए राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

US Inauguration Day 2021 Schedule : अमेरिका में 20 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। एक तरफ 20 जनवरी को यूएस इनोग्रेशन डे मनाया जाएगा तो वहीं नए राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 20 जनवरी से लेकर अगले साल सालों तक राष्ट्रपति का कार्यकाल चलता है। इस दिन चुनाव में जीते नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हैं।

इस बार का कार्यक्रम काफी विवादों में रहा है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप सत्ता छोड़ने से पहले लगातार नए नए आदेश जारी करते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वॉशिंगटन डीसी में 26 जनवरी तक इमरजेंसी लागू कर रखी है। इसी बीच ट्रंप के खिलाफ महाभियोग भी शुरू हो चुका है और कई सांसदों ने समर्थन भी किया है।

क्या होता है इनोग्रेशन डे?

नए राष्ट्रपति के कार्यक्रम को ही इनोग्रेशन डे के तौर पर मनाया जाता है। अमेरिकी संविधान में 20वें संशोधन किया गया था। 4 साल बाद नए राष्ट्रपति के चुनाव के बाद राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होता है। उसी कार्यक्रम को उद्घाटन दिवस कहा जाता है। इसके पहले शपथ ग्रहण चार मार्च को होता था। अमेरिकी इतिहास में अब तक तीन ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं, जो 20 जनवरी के दिन शपथ नहीं ली थी। जो बिडेन संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इस दिन की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं।

जो बाइडन के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम

मिली जानकारी के मुताबिक, जो बिडेन 20 जनवरी को इतिहास रचेंगे। इस दिन शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी में तैयारियां जारी है। पुलिस अलर्ट है, कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं, गेस्ट को निमंत्रण भेज दिया गया है। यह आयोजन बुधवार 20 जनवरी को शाम 4.30 बजे होगा। कई न्यूज चैनलों पर इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में अमेरिकी गायिका लेडी गागा भी शामिल होंगी। जेनिफर लोपेज भी भाग लेंगी। इस दौरान बाइडन उद्घाटन भाषण भी देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने सिर्फ 16 मिनट तक का भाषण दिया था। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान परेड और कलाकारों के की आयोजन होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ

मैं पूरी तरह से शपथ लेता हूं कि मैं विदेशी और घरेलू सभी दुश्मनों के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का समर्थन और बचाव करूंगा। मैं उसी के प्रति सच्चा विश्वास और निष्ठा रखूँगा। मैं इस दायित्व को स्वतंत्र रूप से लेता हूं। बिना किसी मानसिक या चोरी के उद्देश्य के काम नहीं करूंगा। मैं अच्छी तरह से और ईमानदारी से कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। जिस पर मैं बैठने जा रहा हूं। इसलिए भगवान मेरी मदद करें।

Tags

Next Story