अमेरिकी राष्ट्रपति और और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, 200 से ज्यादा भारतीय रहे मौजूद

दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी मनाया गया। इस खास मौके पर अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दिवाली का पर्व मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) और पहली महिला जिल बाइडेन (First Lady Dr Jill Biden) ने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Vice President Kamala Harris) भी मौजूद रहीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस समारोह के दौरान 200 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जॉर्ज बूश प्रशासन के कार्यकाल से शुरू हुई व्हाइट हाउस में यह अब तक का सबसे बड़ा जश्न मना है। राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्वीट कर कहा कि दिवाली का ये पर्व एक अनुस्मारक है कि हम में से प्रत्येक के पास अंधकार को दूर करने और दुनिया में प्रकाश लाने की शक्ति है।
#WATCH | US President Joe Biden, First lady Jill Biden and Vice-President Kamala Harris celebrate the festival of #Diwali at the White House pic.twitter.com/WPOOYSW2zo
— ANI (@ANI) October 24, 2022
आगे कहा कि आज व्हाइट हाउस में इस खुशी के अवसर का जश्न मनाना मेरी खुशी है। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में भारतीय मूल के ऋषि सुनक की जीत बहुत आश्चर्यजनक और एक अभूतपूर्व मील का पत्थर है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक विकल्प है और हम हर दिन वह चुनाव करते हैं। यह हमारे जीवन में और इस देश के जीवन में विशेष रूप से लोकतंत्र के जीवन में सच है। चाहे यहां अमेरिका में हो या भारत में वापस आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा हो।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि आपकी मेजबानी कर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाला यह अपनी तरह का पहला दिवाली उत्सव है। आज हमारे पास पहले से कहीं अधिक एशियाई-अमेरिकी हैं। दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए आपका धन्यवाद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS