उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को मिला कोमोरोस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को मिला कोमोरोस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
X
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkiah Naidu) ने ट्वीट कर कहा कि मोरोनी (Moroni) में कोमोरोस के राष्ट्रपति असौमानी से आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Award) 'द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट' पा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M. Venkiah Naidu) और कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी (Ajali Asomani) ने शुक्रवार को समग्र बातचीत की और दोनों देशों के बीच रक्षा समेत छह समझौते पर हस्ताक्षर किये। कोमोरोस (Comoros) के राष्ट्रपति ने उप राष्ट्रपति को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट' (The Order Of The Green Crescent) प्रदान किया । नायडू 10 से 14 अक्टूबर तक कोमोरोस और सियेरा लियोन के दौरे पर हैं।



नायडू ने ट्वीट कर कहा कि मोरोनी में कोमोरोस के राष्ट्रपति असौमानी से आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट' पा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

छह महत्वपूर्ण समझौतों पर दोनों देशों ने किए हस्ताक्षर

एक अन्य ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत और कोमोरोस के बीच छह महत्वपूर्ण समझौते पर किये गये हस्ताक्षर का गवाह बना। रक्षा सहयोग से संबंधित सहमति पत्र तथा स्वास्थ्य एवं संस्कृति समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। हमने छोटी यात्राओं के लिए राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा से एक-दूसरे को छूट देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और कोमोरोस के बीच सहयोग और हमारे रक्षा संबंधों को बढ़ाने की शानदार गुंजाइश है, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story