Video Viral: रूस की यूनिवर्सिटी में अंधाधुन फायरिंग, 8 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र

Video Viral: रूस की यूनिवर्सिटी में अंधाधुन फायरिंग, 8 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र
X
रूस के पर्म शहर के एक यूनिवर्सिटी आज सुबह गोलीबारी में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं इस घटना में कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की हैं। यनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना से इतना खौफ फैल गयै कि छात्र अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूदकर जान बचाते नजर आए।

रूस की यूनिवर्सिटी (Russia University) में ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) होने की घटना सामने आई है। यहां अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में कम से कम 8 लोगों की मौत (Eight Killed) हो गई है। कई घायल होने की बात सामने आ रही है। यह जानकारी रूसी जांच समिति (Russian Investigative Committee) ने आज जानकारी दी। गोलीबारी की घटना के दौरान छात्र इतना डर गए थे कि वे यूनिवर्सिटी की इमारत से कुदने लगे। हर तरफ घटना के बाद पूरी यूनिवर्सिटी में दहशत का माहौल है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) खूब वायरल हो (Video Viral) रहा है। रूस के गृह मंत्रालय ने बताया कि बंदूकधारी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, रूस के पर्म शहर के एक यूनिवर्सिटी आज सुबह गोलीबारी में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं इस घटना में कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की हैं। यनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना से इतना खौफ फैल गयै कि छात्र अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूदकर जान बचाते नजर आए।

यूनिवर्सिटी ने बताया कि, अज्ञात हमलावरों ने आधुनिक बंदूक का इस्तेमाल किया। गोलीबारी के दौरान छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया, ताकि जान बच सकें। यूनिवर्सिटी ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे। वहां के मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक अनाम कानूनी स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि कुछ छात्र एक इमारत की खिड़कियों से बाहर कूद गए। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक घायलों को गोलीबारी और इमारत से भागने की कोशिश में चोटें आई हैं। रूस के गृह मंत्रालय ने बताया कि बंदूकधारी को बाद में हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story