Prison Violence: अमेरिकी देश Honduras की महिला जेल में हिंसा, 41 कैदियों की मौत, कई घायल

Prison Violence in Honduras: अमेरिकी देश (American country) होंडुरास (Honduras) की एक महिला जेल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को जेल में भयानक हिंसा की वजह से 41 महिला कैदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवैध गतिविधियों को लेकर पहले दो गुटों के बीच हिंसा हुई। इसके बाद कुछ कैदियों को जला दिया गया, कुछ कैदियों को गोली मार दी गई और कुछ कैदियों की चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की पुष्टि वहां के स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने की है।
होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी (National Police Investigation Agency) के प्रवक्ता यूरी मोरा (Yuri Mora) ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ज्यादातर कैदियों को जला दिया गया है और कुछ को गोली भी मारी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 पीड़ितों को जलाकर मारा गया है। घटना होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पान (Tegucigalpan) से लगभग 50 किमी दूर तमारा जेल में हुई है। जो महिला कैदी गंभीर रूप से घायल हैं, उनका तेगुसीगाल्पान के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। देश की जेल सिस्टम की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा (Julisa Villanueva) ने इस दर्दनाक घटना पर दु:ख जाहिर किया है और कहा है कि दंगे में शामिल संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ दिन पहले सख्ती बढ़ा दी गई है, जिस कारण ये दंगा हुआ है।
होंडुरास में जेलों की स्थिति काफी बदतर
गौरतलब है कि होंडुरास में जेलों की स्थिति काफी बदतर है। यहां कैदियों की संख्या जरूरत से ज्यादा है और सफाई को लेकर भी बड़ी समस्या है। अक्सर यहां की जेलों से मारपीट की खबरें आती रहती हैं। करीब 4 साल पहले भी इस तरह की एक सामूहिक हिंसा हुई थी, जब 37 कैदियों की मौत हो गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति हर्नांडेज (President Hernandez) ने जेलों को सैन्य नियंत्रण (Military control) के अंतर्गत रख दिया। इसके बावजूद भी हिंसक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
Also read: न्यूजीलैंड में चीनी रेस्टोरेंट में कुल्हाड़ी से हमला, 4 लोग घायल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS