Wagner Chief: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले प्रिगोजिन की मौत, रूस में विमान हुआ क्रैश

Wagner Chief Yevgeny Prigozhin: भारत और विश्व जब चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मना रहे थे, उसी समय रूस से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। रूस में कुछ दिन पहले प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। इसी के बाद एक एक खबर सामने आई कि वैगनर ग्रुप का प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन एक विमान दुर्घटना में मारा गया। साथ ही, प्लेन क्रैश में चीफ समेत अन्य 10 लोगों की भी जान चली गई है।
रूसी अधिकारियों ने क्या कहा
रूसी अधिकारियों ने कहा कि वैगनर ग्रुप का प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन एक विमान में सवार था, जो बुधवार शाम को मास्को के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कोई भी जीवित नहीं बचा था। इसके दो महीने पहले उसने सेना के बड़े अधिकारियों के खिलाफ एक विद्रोह का नेतृत्व किया था। प्रिगोझिन की मौत से वैगनर ग्रुप, जिसने जून में सेना के बड़े अधिकारियों के खिलाफ असफल सशस्त्र विद्रोह करके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुस्से का सामना किया था। वह बेकार हो जाएगा और भविष्य में कई चुनौतियों का भी सामना करेगा।
वैगनर के सह-संस्थापक भी विमान में सवार थे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार सभी 10 लोगों के सामने आए हैं। इनमें प्रिगोझिन और उनके दाहिने हाथ दिमित्री उत्किन भी शामिल थे, जिन्होंने वैगनर ग्रुप के चीफ के साथ ही इसका निर्माण किया था। वहीं, रूसी जांचकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने यह तय करने के लिए एक आपराधिक जांच शुरू कर दी है कि क्या हुआ था।
प्रिगोजिन ने यूक्रेन युद्ध की आलोचना की थी
येवेगिनी प्रिगोजिन ने शुरुआत से ही रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने की रणनीति की तीखी आलोचना की थी। वह लगातार रूस की सेना को कोस रहा था। साथ हीत, रूसी सेना की टॉप लीडरशिप पर लगातार प्रिगोजिन सवाल भी उठा रहा था। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि इसके खिलाफ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ एक्शन जरूर ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS