भारतीय मूल के वावेल रामकलावन बने सेशेल्स के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में वावेल रामकलावन को जीत मिली है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी। सेशेल्स में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें विपक्ष के नेता वावेल को जीत मिली है। जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपति चुना गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वावेल रामकलावन को जीत मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें नए राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और साथ ही ट्वीट कर लिखा कि सेशेल्स के आम चुनाव और राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने पर वावेल रामकलावन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भारत और सेशेल्स के संबंध और पारंपरिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी।
वहीं पीएम मोदी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सेशेल्स की जनता का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। यह साझा मूल्य है जो भारत और सेशेल्स को एक दूसरे के साथ बांधता है। जानकारी हो तो सेशेल्स के राष्ट्रपति भारतीय मूल के हैं और वह विपक्ष नेता भी रह चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ सेशेल्स चुनाव आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि हिंद महासागर के इस द्विपक्षीय देश में विपक्ष नेता को 85 फ़ीसदी वोट मिले हैं। जबकि वर्तमान राष्ट्रपति को 43 फ़ीसदी वोट मिले हैं।
इस आम चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता के बीच कड़ा मुकाबला था। जिसमें रामकलावन को जीत मिली है और उन्हें देश का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार चुनाव में करीब 75 फ़ीसदी मतदान हुआ। जबकि देश की आबादी 100,000 के आसपास है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS