Russia-Ukraine War: पुतिन के 5 बड़े दुश्मन, प्रिगोझिन ही नहीं इनके नाम भी शामिल

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूस में छिड़े गृहयुद्ध के संकट को मात्र एक दिन में ही समाप्त कर दिया। इस युद्ध को टालने में बेलारूस (Belarus) के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने अहम भूमिका निभाई है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता के बाद वैगनर आर्मी प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) अपनी सेना के साथ पीछे हट गए। प्रिगोझिन कभी पुतिन के सबसे करीबी माने जाते थे, लेकिन यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच उन्होंने भी बगावत के सुर उठा दिए। यह कोई पहली बार नहीं है, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने दुश्मनों को मात दी है। इससे पहले भी उन्होंने इस तरह की सफल कोशिश की हैं।
एलेक्सी नवेलनी भी सबसे बड़े आलोचक
रूस में एलेक्सी नवेलनी (Alexei Navalny) पुतिन के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इन पर यह आरोप भी लग चुका है कि इन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को विमान में जहर दिया था। बता दें कि एलेक्सी नवेलनी रूस के बड़े विपक्षी नेता और वकील हैं। बता दें कि रूसी राजनेता एलेक्सी नवलनी ने सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन में युद्ध के खिलाफ एक नए जन अभियान की शुरुआत की घोषणा की है।
नेता बोरिस नेम्त्सोव भी थे दुश्मन
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के विरोधी नेता बोरिस नेम्त्सोव की साल 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये भी राष्ट्रपति के बड़े दुश्मन माने जाते थे। बोरिस नेम्त्सोव की हत्या का आरोप पुतिन पर लगता रहा है। ऐसा माना जाता रहा है कि यह हत्याकांड उन्हीं के कहने पर हुआ था।
रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रीपल
इंग्लैंड (England) में रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रीपल और उनकी बेटी यूलिया को जहर देकर मार दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्गेई स्क्रिपल रूसी मिलिट्री के सेवानिवृत्त अधिकारी थे, उन्हें साल 2006 में जासूसी के आरोप में जेल में डाल दिया गया था।
Also Read: Russia Wagner Rebel: पुतिन की चेतावनी, कहा- मार्शल लॉ तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
व्लादलेन तातारस्की की बम धमाके में मौत
बता दें कि इस साल अप्रैल के महीने में रूस के मिलिट्री ब्लॉगर (Military Blogger) व्लादलेन तातारस्की की भी मौत हो गई थी। सेंट पीटर्सबर्ग के एक रेस्टोरेंट में जोरदार बम धमाका हुआ था। तातारस्की का असली नाम मैक्सिम फोमिन था। वह अपने ब्लॉग में कई बार रूस और यूक्रेन के युद्ध की कड़ी आलोचना कर चुके थे।
दिमित्री स्विरगुनोव भी थे पुतिन के आलोचक
पुतिन (Putin) के कट्टर आलोचक रहे पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की भी अचानक से मौत हो गई थी। यह अपने गानों में राष्ट्रपति पुतिन की बुराई किया करते थे। इन्होंने रूसी राष्ट्रपति के बंगले की भी आलोचना की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS