नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी

नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी
X
लोकसभा चुनाव 2019 में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल, नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी।

लोकसभा चुनाव 2019 में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन इसके बाद अभी तक कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष पद के नेता का चयन नहीं कर पाई। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नए नेता का ऐलान कर सकती है। राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी के नेता नए अध्यक्ष का फैसला जल्द ही किया जाए। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर बातचीत के बाद सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं। आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में साफ हो सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा। बता दें कि अध्यक्ष पद की रेस में सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Live Updates

  • 10 Aug 2019 11:23 AM IST

    यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंच गई हैं।

  • 10 Aug 2019 11:21 AM IST

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, मीरा कुमार और अहमद पटेल कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।

Tags

Next Story