बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी, वायनाड का दौरा करेंगे राहुल गांधी

देश में मॉनसून का कहर अभी जारी है। केरल से लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, मध्यप्रदेश और भारत के पूर्वी हिस्से में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। केरल में बाढ़ कहर तो है ही लेकिन रूक रूकर हो रही बारिश से भी लोग परेशान हैं। केरल में बारिश और बाढ़ से मची तबाही में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 12 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। वायनाड में भूस्खलन के करीब सात जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। कहीं जलभराव है तो कहीं भूस्खलन ने लोगों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। अगल-अलग जहागों पर लोगों को टीम रेस्क्यू कर रही है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वायनाड, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ के हालात ऐसे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Live Updates
- 10 Aug 2019 1:33 PM IST
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम सांगली में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री प्रदान करा रही है।
- 10 Aug 2019 12:55 PM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बाढ़ के कारण 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, 1024 गांव गंभीर रूप से प्रभावित हैं। 20 एनडीआरएफ टीमें, 10 सेना की टीमें, 5 नेवी टीमें और 2 एसडीआरएफ टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाए।
- 10 Aug 2019 12:54 PM IST
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता निर्मला सीतारमण ने आज बेलगाम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
- 10 Aug 2019 12:34 PM IST
कर्नाटक के करवर के पास भूस्खलन के कारण सभी कोंकण रेलवे ट्रेनें रद्द हो गई हैं।
- 10 Aug 2019 12:18 PM IST
कर्नाटक के मंगलुरु में नेत्रावती नदी का जल स्तर बढ़ गया जिस वजह से आसपास के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
- 10 Aug 2019 9:05 AM IST
8 अगस्त को भूस्खलन की चपेट में आने के बाद बचाव दल मलप्पुरम के कवलप्परा में पहुंच गया जहां 30 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS