आजादी के जश्न में डूबा भारत, जानें कहां कैसा मन रहा है स्वतंत्रता दिवस

देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के लालकिले से लेकर श्रीनगर के लालचौक तक जश्न-ए-आजादी की फिजा है। पूरे देश में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे हैं। देशभर में आज आजादी की धूम है, देशभक्ति के गीत और नारे फिजाओं में गूंज रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। जानें देश में कैसे मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस 2019...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Live Updates
- 15 Aug 2019 2:51 PM IST
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन बड़वानी में 73वें भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न नाच कर मनाया।
- 15 Aug 2019 2:40 PM IST
जम्मू और कश्मीर के तंगधार और मच्छेल में 73 वां भारत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
- 15 Aug 2019 2:02 PM IST
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में 73 वां भारत स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। चार्जे डेफेयरस गौरव अहलूवालिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति के संदेश को पढ़ा।
- 15 Aug 2019 2:00 PM IST
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 73वें भारत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।
- 15 Aug 2019 2:00 PM IST
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और तीन सेवा प्रमुखों ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद।
- 15 Aug 2019 12:40 PM IST
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय दूतावास में 73 वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
- 15 Aug 2019 12:20 PM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अहमद पटेल, डॉ. मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं ने पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दौरान अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को बधाई दी।
- 15 Aug 2019 12:13 PM IST
लद्दाख से भारतीय जानता पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग ने लेह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ड्रम बजाया।
- 15 Aug 2019 12:13 PM IST
जम्मू में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने डांस किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS