Jammu Kashmir : धारा 370 खत्म, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला गिरफ्तार, राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पास

आज सुबह पीएम आवास पर मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक खत्म होने के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे और राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की सिफारिश की। एक धारा को छोड़ सभी धाराओं को संशोधन किया गया। सरकार के इस फैसले को राष्ट्रपति ने भी अपनी मंजूरी दे दी। इस दौरान राज्यसभा में अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया। इसको लेकर भारत सरकार का राजपत्र भी जारी हो गया है। मोदी सरकार के इस फैसले से कई विपक्षी दल नाराज है तो कई ने इस फैसले का स्वागत किया है। खुद जेडीयू ने तीन तलाक के बाद धारा 370 का विरोध किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Live Updates
- 5 Aug 2019 11:40 AM IST
जम्मू कश्मीर अब अलग राज्य नहीं रहेगा
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित राज्य होगा। कश्मीर से लद्दाख को अलग किया गया है। जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू होगा और भारत सरकार के हाथोंं में इसकी जिम्मेदारी होगी। अनुच्छे 370 में बदलाव के लिए राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।
- 5 Aug 2019 11:15 AM IST
कश्मीर मुद्दे पर राज्यसभा में अमित शाह बयान दे रहे हैं
राज्सभा में कश्मीर मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह बयान दे रहे हैं। सदन में मौजूद रहने के लिए राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और पीएम मोदी पहुंच चुके हैं।
Delhi: Congress MP Rahul Gandhi arrives at the Parliament. pic.twitter.com/bNJbo1ps36
— ANI (@ANI) August 5, 2019#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at the Parliament. pic.twitter.com/yzx4P6u8pv
— ANI (@ANI) August 5, 2019 - 5 Aug 2019 11:13 AM IST
राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर निशाना साधा
विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में युद्ध जैसे हालात, पूर्व मुख्यमंत्रियों को क्यों नजरबंद किया गया।
Ghulam Nabi Azad,Congress in Rajya Sabha: Entire valley is under curfew, political leaders including three former chief ministers are under house arrest. There is a war like situation in the state, so this should be discussed on priority pic.twitter.com/pX2mbRKjV5
— ANI (@ANI) August 5, 2019 - 5 Aug 2019 11:01 AM IST
राजसभा की कार्यवाही शुरू
संसद में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सभापति वैंकेया नायडु ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
- 5 Aug 2019 10:59 AM IST
पीएम मोदी भी संसद पहुंचे
पीएम आवास पर बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद पहुंच गए हैं।
- 5 Aug 2019 10:58 AM IST
संसद में कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस बैठक
कश्मीर मुद्दे को लेकर संसद में कांग्रेस की बैठक होने वाली है। इस बैठक में आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल पहुंचे हैं।
Congress leaders Anand Sharma, Ghulam Nabi Azad and Ahmed Patel at the Parliament premises for the meeting of Congress MPs. pic.twitter.com/1jYt4bJqsw
— ANI (@ANI) August 5, 2019 - 5 Aug 2019 10:56 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम आवास से बाहर निकले
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh leaves from 7 Lok Kalyan Marg. A Union Cabinet meeting was held here, this morning. pic.twitter.com/0mXnvdYnk9
— ANI (@ANI) August 5, 2019 - 5 Aug 2019 10:54 AM IST
12 बजे लोकसभा में अमित शाह देंगे कश्मीर पर बयान
मोदी कैबिनेट में लिया गए फैसले के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में कश्मीर मुद्दे पर बयान देंगे।
- 5 Aug 2019 10:39 AM IST
जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबल तैनात
Jammu and Kashmir: Latest visuals from Doda; security forces have been deployed in the area. pic.twitter.com/K1ldQ73tCZ
— ANI (@ANI) August 5, 2019
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS