मौसम की जानकारी लाइव: उत्तराखंड और हिमाचल में आफत की बारिश, 21 लोगों की मौत, जानें पूरा अपडेट

मौसम की जानकारी लाइव: उत्तराखंड और हिमाचल में आफत की बारिश, 21 लोगों की मौत, जानें पूरा अपडेट
X
मौसम की जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत में बारिश से हाहाकर मची हुई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। रविवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। जिसमें जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश राज्य शामिल हैं।

मौसम की जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत में बारिश से हाहाकर मची हुई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। रविवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। जिसमें जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश राज्य शामिल हैं। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून पहाड़ी इलाकों पर जमकर बरसने वाला है। इस हफ्ते हिमाचल और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट कर रखा है। इसकी वजह से बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने का खतरा मंडरा रहा है। पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Live Updates

  • 19 Aug 2019 9:26 AM IST

    हरियाणा के हथनिकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ा...


  • 19 Aug 2019 9:25 AM IST

    उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे वित्त सचिव अमित नेगी, महानिरीक्षक आईजी संजय गुंज्यालऔर उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान 


  • 19 Aug 2019 9:23 AM IST

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश के बाद रेस्कूय ऑपरेशन जारी 


  • 19 Aug 2019 9:20 AM IST

    हिमाचल प्रदेश में मनाली और कुल्लू के बीच नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त। 


  • 19 Aug 2019 9:19 AM IST

    हिमाचल के कुल्लू में लगातार बारिश के कारण जिले में बाढ़ आई। दो लोगों की मौत भी हो गई है। 


  • 19 Aug 2019 9:18 AM IST

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।  


  • 19 Aug 2019 9:16 AM IST

    पंजाब के नवनशहर में बाढ़ प्रभावित गांव जाल्ला माजरा में रेस्क्यू करती टीम 


  • 19 Aug 2019 9:15 AM IST

    उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि भारी बारिश की वजह से यहां इलाके मेें सभी स्कूलों में कल के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। 


  • 19 Aug 2019 9:13 AM IST

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिलाधिकारी आशीष चौहान बतताया कि भारी बारिश के मद्देनजर 19 अगस्त तक के लिए सरकारी स्कूलों और उत्तरकाशी के आंगनवाड़ियों में छुट्टी का ऐलान किया है। 


Tags

Next Story