Naxal- भाजपा नेता के घर में नक्सलियों के नाम पर फेंका पर्चा...असली या नकली...जांच में जुटी पुलिस...

Naxal- भाजपा नेता के घर में नक्सलियों के नाम पर फेंका पर्चा...असली या नकली...जांच में जुटी पुलिस...
X
आदिवासी हित और मानपुर क्षेत्र की तकलिफों को लेकर आवाज उठाने वाले भाजपा नेता और जिला महामंत्री टांडिया के घर पर आधी रात नक्सलियों के नाम पर पर्चा फेंका गया है।...पढ़े पूरी खबर

डिपी पंड्रो/मोहला- आदिवासी हित और मानपुर क्षेत्र की तकलिफों को लेकर आवाज उठाने वाले भाजपा नेता और जिला महामंत्री राजू टांडिया (Raju Tandia) के घर पर आधी रात नक्सलियों (Naxal) के नाम पर पर्चा फेंका गया है। पर्चा असली है या नकली इसकी जांच पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश में की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, बुधवार आधी रात मानपुर के रहने वाले भाजपा नेता राजू टांडिया (Raju Tandia) के घर नकाबपोश एक अज्ञात शख्स ने आरकेबी डिवीजन कमेटी के नाम पर नक्सल पर्चा चश्पा किया है। यह वारदात राजू टांडिया के घर लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसके आधार पर मानपुर पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, नक्सलियों के निशाने पर भाजपा नेता और जिला महामंत्री राजू टांडिया काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर है। राजू टांडिया को जन अदालत में मौत देने का फरमान भी नक्सलियों ने जारी किया है।



Tags

Next Story