लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने दिल्ली में उतारे 4 उम्मीदवार, हर्षवर्धन, मनोज तिवारी को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने आज 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें दिल्ली से 4 नामों की घोषणा की है। जबकि मध्य प्रदेश से एक, उत्तर प्रदेश से एक, पंजाब से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। दिल्ली से मौजूदा सभी चार सांसदों का टिकट पार्टी ने बरकरार रखा है। जबकि पार्टी ने इंदौर संसदीय सीट से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जगह इंदौर विकास प्राधिकरण के चेयरमेन शंकर ललवानी को टिकट दिया है।
Bharatiya Janata Party releases list of candidates for Delhi, Punjab, Madhya Pradesh and UP; Dr Harsh Vardhan to contest from Delhi's Chandni Chowk, Manoj Tiwari- North East Delhi, Pravesh Verma- West Delhi, Ramesh Bidhuri -South Delhi and Hardeep Puri from Amritsar pic.twitter.com/VDaivg0A7n
— ANI (@ANI) April 21, 2019
- दिल्ली- चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन
- दिल्ली- नार्थ ईस्ट से मनोज तिवारी
- दिल्ली- वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा
- दिल्ली- साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी
- मध्य प्रदेश - इंदौर से शंकर लालवानी
- पंजाब- अमृतसर से हरदीप पूरी
- उत्तर प्रदेश- घोसी से हरिनारायण राजभर
अब तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर नजरें गड़ाए भाजपा ने दिल्ली में आखिरकार अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने चांदनी चौक लोकसभा सीट से दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को मैदान में उतारा है। इसके अलावा मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के बीच लोकप्रिय मनोज तिवारी को पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनावी समर में भेजा है।
प्रवेश वर्मा को पश्चिमी दिल्ली सीट से टिकट गया है,जबकि गुर्जर बिरादरी से आने वाले तेजतर्रार नेता रमेश बिधूड़ी को दक्षिण दिल्ली से टिकट मिला है। दिल्ली के अलावा भाजपा ने मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल इंदौर सीट से शंकर लालवानी को टिकट दिया है। उन्हें लगातार 9 बार सांसद रहीं और लोकसभा की मौजूदा स्पीकर सुमित्रा महाजन के स्थान पर मौका दिया गया है। इंदौर में सुमित्रा ताई के नाम से मशहूर महाजन को अधिक आयु के चलते पार्टी ने चुनावी जंग से दूर रखने का फैसला लिया है।
अमृतसर से पुरी को उतारा
पंजाब की प्रतिष्ठित अमृतसर सीट से पार्टी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उतारा है। इस हाईप्रोफाइल सीट पर 2014 में फाइनैंस मिनिस्टर अरुण जेटली को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भाजपा ने यूपी की घोसी लोकसभा सीट से हरिनारायण राजभर को एक बार फिर से मौका दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS