लोकसभा चुनाव 2019: आज फतेहपुर सिकरी से शुरू होगी कांग्रेस की 'न्याय रथ यात्रा'

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा। उससे पहले अगल अगल चरण के लिए सभी पार्टियां तेजी से चुनाव प्रचार कर रही हैं।
इसी बीच उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रही कांग्रेस आज फतेहपुर सीकरी से ''न्यूनतम आय योजना'' (न्याय) रथ यात्रा शुरू करने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
बता दें इस रथ यात्रा का मकसद गांव गांव और घर घर तक न्यूनतम आय योजना (न्याय) के वादे को पहुंचाना है। इसके लिए इस बार फिर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ प्रचार कर रही है।
फतेहपुर सिकरी से पार्टी ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को खड़ा किया है। तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में सौंपी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS