उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी परमाणु हमले की चेतावनी

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी परमाणु हमले की चेतावनी
X
उत्तर कोरिया अपने हथियार और मिसाइल विकास कार्यक्रम को किसी भी हालत में नहीं रोकेगा।

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने उनके खिलाफ कोई सैन्य करवाई की तो वह परमाणु हमले से नहीं हिचकेंगे। साथ ही उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि परमाणु हमले के लिए उनकी प्रशिक्षित सैन्य टुकड़ी हमेशा तैयार है

उत्तर कोरिया अपने हथियार और मिसाइल विकास कार्यक्रम को किसी भी हालत में नहीं रोकेगा। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने एक लिखित बयान में इन बातों कि जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के जरिये से कहा है कि आत्मरक्षा के लिए बनाए परमाणु हथियारों के बारे में किसी से बात नहीं की जाएगी।

सुरक्षा परिषद की ओर से लगाए प्रतिबंध के बाद उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका को इस प्रतिबंध के लिए हजार गुना बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका को समर्थन करने वाले देश को भी धमकी देते हुए कहा कि 'जो देश अमेरिका का साथ दे रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं, उन्हें भी उत्तर कोरिया को जवाब देना होगा।'

सुरक्षा परिषद के द्वारा लगाए प्रतिबंध के कारण उत्तर कोरिया को एक साल में लगभग 65 अरब रुपये का नुकसान होगा। उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन उनके सबसे बड़े सहयोगी चीन और रूस ने भी किया। इस प्रतिबंध के बाद उत्तर कोरिया विश्व के तमाम देशों से अलग-थलग पड़ जायेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story