हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र ही होंगे कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार: राहुल गांधी

हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र ही होंगे कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार: राहुल गांधी
X
इसके साथ ही राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में चल रही खींचतान को भी खत्म कर दिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ही कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में चल रही खींचतान को भी खत्म कर दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सुखु के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। वीरभद्र प्रदेश में पार्टी प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से भी नाराज चल रहे थे। इसकी शिकायत वीरभद्र ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी की थी।
हिमाचल प्रदेश में आज चुनावी बिगुल बजाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वीरभद्र ही आगामी चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अपने आत्मविश्वास को जाहिर करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सिंह हिमाचल प्रदेश के सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे
मंडी जिले में चुनावी सभा में राहुल ने कहा कि पार्टी की ओर से वीरभद्र को पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा। इसकी वजह है कि अपने छह बार के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश का बेहतरीन विकास किया है। गांधी ने कहा कि वीरभद्र का पांच साल का काम गुजरात की भाजपा सरकार के 20 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन हर रोज अपने 50,000 युवाओं को रोजगार देता है, जबकि मोदी सरकार 450 युवाओं को ही रोजगार दे पा रही है। इस बार जनता जुमलेबाजों की बातों में नहीं फंसने वाली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story