Republic Day 2019 : गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ तथ्य, बहुत कम जानते हैं लोग

Republic Day 2019 : गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ तथ्य, बहुत कम जानते हैं लोग
X
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2019 (Republic Day 2019) परेड की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। भारत (India) 26 जनवरी 2019 (26 January 2019) को अपना 70वां गणतंत्र दिवस (70th Republic Day) मनाएगा। 26 जनवरी 1950 (26 January 1950) को भारतीय इतिहास में इस दिन भारत का संविधान (Constitution of India) लागू हुआ था।

Republic Day 2019 (गणतंत्र दिवस 2019) 26 जनवरी 2019

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2019 (Republic Day 2019) परेड की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। भारत (India) 26 जनवरी 2019 (26 January 2019) को अपना 70वां गणतंत्र दिवस (70th Republic Day) मनाएगा। 26 जनवरी 1950 (26 January 1950) को भारतीय इतिहास में इस दिन भारत का संविधान (Constitution of India) लागू हुआ था। जिसके बाद भारत एक गणतंत्रिक देश बन गया। चलिए जानते हैं गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ तथ्य..

गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ तथ्य

* गणतंत्र दिवस मुख्य रूप से भारत की राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है।

* गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में भव्य रूप से सूरज की किरणों के साथ परेड निकाली जाती है।

* परेड राजपथ से इंडिया गेट तक निकाली जाती है।

* परेड में तीनों सेनाओं के जवान शामिल होते हैं, जल सेना, थल सेना और वायु सेना।

* सेना के जवान परेड के दौरान करतब दिखाते हैं।

* गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति पर पुष्पमाला अर्पित करते हैं।

* गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं।

* गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति अपने सुरक्षाबलों के साथ 14 घोड़ों से सजी बग्गी में बैठकर इंडिया गेट पर आते हैं, जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाता है।

* राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

* इसके बाद सम्मानित ध्वज के सामने सभी गणमान्य लोग, राष्ट्रपति ध्वज के सम्मान में राष्ट्रीयगान गाया जाता है।

* 21 तोपों की सलामी दी जाती है, साथ ही राज्यों की मनोहर प्रस्तुति होती है।

* गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के हर राज्य में अपने लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story