गणतंत्र दिवस 2019 : 26 जनवरी की परेड

भारत की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस 2019 (Republic Day 2019) परेड की तैयारियां जोरों पर चल रही है। भारत (India) 26 जनवरी 2019 (26 January 2019) को अपना 70वां गणतंत्र दिवस (70th Republic Day) मनाने जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में झांकियों का एक अलग महत्व होता है। गणतंत्र दिवस की झांकी में प्रदेश का विकास और गौरव देखने को मिलता है। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 2019 की परेड पर झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों का थीम विकास रहेगा। 15 अलग-अलग विभागों की 16 झांकियां निकाली जाएंगी। झांकी निकालने और उसकी तैयारी करने सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिया है।
गणतंत्र दिवस पर निबंध : स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की रियासतों की भूमिका
गणतंत्र दिवस 2019 : इस वजह से 26 जनवरी पर नहीं मनाया जाता 'संविधान दिवस'
गणतंत्र दिवस परेड में ध्वजारोहण के बाद आकर्षक का केंद्र पुलिस, विभिन्न सुरक्षाबलों, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां होती हैं। झांकी का चयन, निर्माण थीम के विषय चयन का कार्य और समन्वय संस्कृति विभाग की देखरेख में होगा। उत्कृष्ट झांकी का चयन सांस्कृतिक विभाग करेगा। सर्वश्रेष्ठ झांकियों का चयन भी सांस्कृतिक विभाग करेगा। सर्वश्रेष्ठ आने वाली तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इन विभागों की निकलेंगी झांकी
जिन 15 विभागों की गणतंत्र दिवस परेड में झांकी निकलेंगी, उनमें कृषि विभाग की दो झांकियां रहेंगी। इसके साथ जेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण, नगरीय प्रशासन, ऊर्जा विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, वन, जल संसाधन, ग्रामोद्योग, संस्कृति एवं पर्यटन तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग की एक-एक झांकी परेड में शामिल होगी।
Republic Day 2019 : 26 जनवरी और 15 अगस्त में क्या है फर्क
नहीं रहेंगे नर्तक दल
समयाभाव को देखते हुए झांकी निकालने वाले सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि झांकी के सामने किसी भी तरह से कोई नर्तक दल नहीं रहेगा। इसके साथ झांकी को तेज गति से चलने के लिए निर्देशित किया गया है। समारोह स्थल पर विभागों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों के लिए संबंधित विभाग को नोडल अफसर नियुक्त करने के साथ झांकी में शामिल लोगों की सूची कलेक्टर को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- republic day
- republic day 2019
- republic day parade starts from
- 26 January
- Raipur parade
- republic day parade tickets
- republic day speech in english 2019
- republic day speech
- republic day chart
- republic day paragraph
- republic day poster
- republic day essay
- republic day images
- republic day drawing
- republic day speech in hindi 2019
- republic day quotes
- republic day poem
- republic day wishes
- republic day essay in hindi
- Constitution of India
- Dr Bheem Rao Ambedkar
- Indian Constitution
- Indian Prime
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS