सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी और अमित शाह को बताया दुर्योधन-दुशासन की जोड़ी

देश में आम चुनाव चल रहे हैं ऐसे में रोज नेताओं के बिगड़े बोल का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की तुलना महाभारत के पात्रों- दुर्योधन और दुशासन से कर डाली।
सीपीएम महासचिव येचुरी ने एक चुनावी सभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाभारत में कौरव 100 भाई थे, जिनमें से आपको 2 भाइयों का नाम ही याद है- दुर्योधन और दुशासन। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के अंदर आपको कितने लोगों का नाम याद है? नरेंद्र मोदी-अमित शाह। जो नौबत हुई थी महाभारत में कौरवों की, वह अब यहां राजनीतिक महाभारत में हो रही है।
S Yechury in WB,y'day:100 Kauravas mein se aapko 2 bhaiyon ka naam yaad hai,Duryodhana-Dushasana.Duniya ke sabse bade party ke andar aapko kitne logon ke naam yaad hai?Modi-Amit Shah. Jo naubat hui thi Mahabharat mein Kauravas ki woh ab yahan rajneetik mahabharat mein ho rahi hai pic.twitter.com/rg137Pchkr
— ANI (@ANI) April 26, 2019
बता दें कि जैसे ही चुनाव आते हैं नेताओं के बिगड़े बोल का सिलसिला तेजी से बढ़ जाता है। हाल ही में यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का जया प्रदा को लेकर शर्मनाक दिया था। सीएम योगी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बजरंग बली और अली को लेकर बयान दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS