उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों का ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों का ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान
X
आचार संहिता आज से ही लागू। इस बार के यूपी निकाय चुनाव भाजपा के लिए बहुत अहम हैं।

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों के लिए चुनावी कार्यक्रमों के ऐलान के साथ चुनावी आचार संहिता भी लागू हो गई है।

निकाय चुनाव तीन चरणों में होगा। मतदान का पहला चरण 22 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: 26 नवंबर और 29 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 1 दिसंबर में होगा।बता दें कि यूपी में 16 नगर निगमों में 1300 वार्ड हैं और इसके लिए ही पार्षद और महापौर का चुनाव होगा। नगर निगम चुनाव में 1, 47, 17, 130 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 79, 59, 011 पुरुष और 67, 58, 119 महिला वोटर हैं।

इस बार के निकाय चुनाव भाजपा के लिए बहुत अहम है। लोकसभा चुनाव से पहले यह चुनाव योगी सरकार की दिशा और दशा तय करने वाले होंगे। विपक्ष कांग्रेस, सपा और बसपा भी इस चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story