VIDEO: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने किया दिवाली पर गरबा, किरण बेदी हैरान, कुछ बोले फर्जी है वीडियो

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का थिरकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खास बात यह है कि इस वीडियो को देखकर पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी भी हैरान हैं। पीएम मोदी की तारीफ में उन्होंने अपनी जज्बात भी शेयर किए हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव को लेकर चिदंबरम ने कसे PM मोदी, EC पर करारे तंज
दरअसल, 97 वर्षीय हीराबेन का यह वीडियो दिवाली के मौके का बताया जा रहा है। इसमें वह गरबा धुनों पर थिरकती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब घूम मचा रहा है। लोग धड़ा-धड़ इस वीडियो को रिट्वीट कर रहे हैं।
Spirit of Deepavali at tender age of 97. She's mother of @narendramodi (Hiraben Modi -1920) celebrating Diwali at her own home👇🏼@SadhguruJV pic.twitter.com/HBXAzNXomC
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) October 20, 2017
खुद पुडुचेरी की उपराज्यपाल बेदी भी पीएम मोदी की मां की एनर्जी को देखकर अभिभूत हैं। अपने ट्वीट ने वह लिखती हैं, '97 वर्ष में भी दिवाली का यह उत्साह। अपने घर में दिवाली पर यह नरेंद्र मोदी (हीराबेन मोदी -1920) की मां हैं।'
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में पीएम मोदी बोले- अब शुरू होना चाहिए विकास का नया बही खाता
लेकिन बेदी के इस वीडियो को लेकर बहुत से लोग सवाल भी उठा रहे हैं। बहुत से यूजर्स ने इस वीडियो को फर्जी भी करार दिया है। इसे यूट्यूब का पूराना वीडियो बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो 3 अक्टूबर को ही अपलोड किया गया है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को लेकर भाजपा में शुरू हुआ घमासान
यूजर्स ने की बेदी की खिंचाई
पीएम मोदी की मां के कथित वीडियो को लेकर अब ट्विटर यूजर्स ने किरण बेदी की खिंचाई भी शुरू कर दी है। कई यूजर्स ने इसे फर्जी वीडियो करार दिया है। कई यूजर्स ने तो बेदी को हिदायतें भी दी हैं।
@GauravPandhi ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इतना ओछा हथकंडा @thekiranbedi? आपको गवर्नर बनाए जाने का दुख है। पीएम से रिश्ते मजबूत करने के लिए आप किसे मूर्ख बना रही हैं। ये महिला किसी अंदाज से हीराबेन नहीं लगती।'
वहीं, @Brain_Humor ने ट्वीट किया, 'सिर्फ नाम ही किरण हैं, लेकिन आंखों में अंधेरा। फेक वीडियो पोस्ट करने में आप भी माहिर हैं। आप जैसे लोगों की वजह से बाकी महिलाएं बदनाम होती हैं।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS