यशवंत सिन्हा ने भाजपा को ललकारा, हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाओ

यशवंत सिन्हा ने भाजपा को ललकारा, हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाओ
X
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा अब पूरी तरह से बगावत पर उतर आए हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा अब पूरी तरह से बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को खुले रूप से ललकारा है। उन्होंने साफ कहा है कि हिम्मत है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करके दिखाओ। इस बीच भाजपा ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं।
अपने कड़े तेवर दिखाते हुए सिन्हा ने यह तक कह दिया है, 'जिस दिन पार्टी मेरे खिलाफा कार्रवाई करेगी, वो दिन मेरे लिए सबसे बड़ा होगा।' इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा दूसरे कार्यकर्ताओं की तरह मेरी भी पार्टी है और इसके लिए मैंने भी खून-पसीना बहाया है।
उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी में वरिष्ठ होते हुए भी नजरअंदाज कर दिया गया हूं। यह बातें सिन्हा ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब 'टाइडिंग्स ऑफ द ट्रबल्ड टाइम्स' के रिलीज मौके पर मीडिया से शेयर कीं। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story