ये टीवी एक्टर्स भगवान श्री कृष्ण बन दर्शकों के दिलों पर कर चुकें हैं राज, देखें फोटो

हमारे पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। बाज़ार में हर ओर आपको भगवान श्री कृष्ण के साजोसज्जा का सामान दिखायी दे जाएगा। हमारे देश में जितनी भक्ति महादेव की होती है उतनी ही भक्ति भगवान श्री कृष्ण के लिए आपको श्रद्धालुओं के मन में देखने को मिल जाएगी। हमारे देश में भगवान श्री कृष्ण बहुत लोकप्रिय है। उन्हें लेकर के कई सारे टीवी सीरियल्स बनाए जा चुके हैं। इन सीरियल्स में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वालें एक्टर्स को भी लोगों नें खूब पसंद किए है। आइए जन्माष्टमी के मौके पर आपको उन एक्टर्स के बारें में बताते हैं।
1. सर्वदमन डी बनर्जी (Sarvadaman D. Banerjee): दूर्दशन पर आनें वालें 'श्री कृष्णा' (Shri Krishna) में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था। उस समय पर 'रामायण' की तरह ही इस शो को भी लोग बहुत पसंद करते थे। इस शो में कृष्ण के रूप में सर्वदमन को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी लोग उनके रोल को काफी याद करते है।
2. नितीश भरद्वाज (Nitish Bharadwaj): एक्टर नितीश भरद्वाज बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की 'महाभारत' (Mahabhart) में श्रीकृष्ण का रोल करते हुए नजर आए थे। इस सीरियल में एक्टर ने कृष्ण बन दर्शकों का मन मोह लिया था। उन्होंने महाभारत के अलावा भी उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में एक्टिंग की लेकिन आज अगर लोग उन्हें जानते हैं तो सिर्फ अर्जुन के माधव के रूप में।
3. सौरभ राज जैन (Saurabh Raj Jain): सौरभ राज जान ने स्टार प्लस के सीरियल 'महाभारत' (Mahabharat) में श्रीकृष्णा का किरदार किया था। आज के समय में भी लोगों नें उनके किरदार को खूब पसंद किया। श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के बाद सौरभ की खूब तारीफें हुई। कृष्ण बने सौरभ की मुस्कान बहुत ही मनमोहक थी। सौरभ राज ने टीवी पर न सिर्फ कृष्ण का किरदार निभाया बल्कि वह टीवी पर 'महादेव' के किरदार में भी नजर आए थे।
4. सुमेध मुधगलकर (Sumedh Mudgalkar): सुमेध मुगलकर इस समय स्टार भारत के पॉपुलर शो 'राधाकृष्ण' (RadhaKrishna) में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभा रहे हैं और दर्शकों की पहली पसंद बनें हुए हैं।
5. स्वप्निल जोशी (Swapnil Joshi): एक्टर स्वपनिल जोशी बहुत ही कम उम्र से टीवी की दुनिया में पॉपुलर है। उन्होंने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' (Ramayan) में 'कुश' का रोल निभाया था। इसके बाद वह रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' सीरियल में बालक कृष्ण का रोल करके काफी पॉपुलर हुए थे। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी देखा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS