Kareena Kapoor Birthday : पढ़ाई में कम और फैशन में ज्यादा था करीना कपूर का ध्यान, मम्मी-पापा भी रहते थे परेशान

Kareena Kapoor Birthday : पढ़ाई में कम और फैशन में ज्यादा था करीना कपूर का ध्यान, मम्मी-पापा भी रहते थे परेशान
X
Kareena Kapoor Birthday 21 सितंबर को करीना कपूर का बर्थडे है, करीना कपूर कितनी पढ़ी लिखी हैं अगर आप नहीं जानते तो आइये करीना कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर 21 सिंतबर को 38वां जन्मदिन मनाएंगी। यूं तो करीना हर बार अपना जन्मदिन मुंबई में अपने परिवावालों के साथ सेलिब्रेट करते है, लेकिन इस बार वो पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट करेंगी।

बताया जाता है कि मां बबिता जब गर्भवती थी तब वो 'अन्ना करेनीना' बुक पढ़ रही थी, उसी से ही करीना नाम लिया गया।



करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते है।



दादाजी राज कपूर ने करीना का नाम सिद्धिमा रखा था, लेकिन मां बबीता को इस नाम से ऐतराज था।



आपको बता दें कि करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर मशहूर कलाकार है। वो ऋषि कपूर की भतीजी है।



करीना ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई करने देहरादून चली गई, लेकिन बिना ग्रेजुशन की डिग्री लिए ही दो साल बाद कॉलेज छोड़कर वापस लौट आई।




करीना ने कंप्यूटर की पढ़ाई भी की.. इसके लिए उन्होंने अमेरिका की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिसन लिया। इसके बाद उन्होंने कानूनी पढ़ाई भी की, लेकिन इसे भी बीच में छोड़ दिया।



करीना 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू करने जा रही थी, लेकिन किसी कारणों से चलते उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद ये फिल्म अमीषा पटेल को मिल गई।



करीना की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' है, इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन रहे। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन करीना की एक्टिंग की तारीफ होने लगी।



आज करीना टॉप एक्ट्रेस में गिनीं जाती है। करीना को 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। करीना सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में गिना जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story