Neha Sharma Birthday: नेहा शर्मा जैसा फिगर पाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

Neha Sharma Birthday: नेहा शर्मा जैसा फिगर पाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
X
  • Neha Sharma Birthday: नेहा शर्मा 21 नवंबर को 32 साल की हो जाएंगी।
  • एक्ट्रेस बनने से पहले नेहा शर्मा का वजन काफी था।
  • जिसके बाद नेहा ने अपने नया डाइट प्लान तैयार किया।
  • डाइट प्लान को फॉलो करते हुए नेहा ने 15 किलो वजन घटाया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) 21 नवंबर को 32वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। बेशक वो फिल्मों में अपना जलवा ना बिखेर पाई हो, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहती है। इसके पीछे का कारण है उनका बोल्ड फिगर... नेहा शर्मा को हॉट एंड सेक्सी फिगर लाखों लड़कियों की सपना है कि उनका भी फिगर ऐसा हो। लेकिन ये फिगर ऐसे ही नहीं बना, इसके लिए नेहा स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं।


नेहा रोजाना 20 मिनट तक स्कीपिंग और ट्रेडमिल भी करती है। इसके अलावा, वो व्यायाम भी करती है, जो फिट रहने के लिए बेहद जरूरी है। नेहा हफ्ते में 6 दिन जिम जाती है और एक दिन अपने लिए निकालती है।


जिम में वर्कआउट करती है। जिसमें वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और पिलेट्स जैसी एक्सरसाइड शामिल है। इसके अलावा, नेहा डांस के जरिए भी खुद को फिट रखती है। नेहा कथक, हिप हॉप जैसे डांस फार्म भी करती है।


नेहा सुबह-सुबह मिक्स फ्रूट खाती है। इसके अलावा, वो दो उबले अंडे या ओट्स नाश्ते में शामिल करती है। साथ ही एक गिलास संतरे का जूस भी पीती है।


वहीं शाम को स्नैक्स के तौर पर नेहा शर्मा कॉफी मग में ग्रीन टी लेती है। इसके अलावा, लाइट सैंडविच भी खाती है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।


लंच की बात करें तो नेहा शर्मा लंच में चपाती, सब्जियां और दाल चावल खाती है। इसके अलावा, डिनर में चिकन और ग्रिल्ड फिश खाती है। वहीं सूप में वो गाजर का सूप या फिर कद्दू का जूस पीती है।


नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 में बिहार के भागलपुर में हुआ। नेहा शर्मा एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति से भी संबंध रखती है। उनके पिता अजित शर्मा भागलपुर के कांग्रेसी विधायक रह चुके है।


नेहा शर्मा ने शुरूआती पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल से की और फिर नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ इंटीरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। उन्होंने फैशन डिजाइनर के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्हें तेलुगु फिल्म ऑफर हो गई।


नेहा शर्मा ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरूआत तेलुगु फिल्म 'चिरूथा' से की। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई और इसे डायरेक्ट अश्विनी दत्त ने किया। इसी फिल्म से साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा ने भी डेब्यू किया। ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।


उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों की और रूख किया और साल 2010 में अजय देवगन-इमरान हाशमी की फिल्म 'क्रूक' में बतौर लीड रोल में काम किया। लेकिन ये फिल्म भी पर्दे पर ज्यादा चल नहीं पाई।


साल 2012 में 'तेरी मेरी कहानी' और 'क्या सुपर कूल हैं हम' फिल्में रिलीज हुई। इस फिल्म में भी लोगों ने नेहा शर्मा को कुछ खास पसंद नहीं किया। साल 2013 में नेहा शर्मा 'जयंतीभाई की लव स्टोरी' और 'यमला पगला दीवाना 2' के जरिए वापस लौटीं। पर इस फिल्म के जरिए भी नेहा लोगों को दिल जीतने में नाकाम रही।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story