Salman Khan Birthday: सलमान खान ने दस ऐसे विवाद, जिनकी वजह से उनकी जिंदगी पर पड़ा बुरा प्रभाव

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1962 में मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में हुआ था। सलमान विवादों के खान रहे है... चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े दस विवाद आपको बताते है..
काले हिरण शिकार मामला- साल 1999 सलमान का पहला और सबसे बड़ा विवाद सामने आया। ये विवाद 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुआ। बताया जाता है कि सलमान खान... सैफ अली खान, सोनाली बिंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए निकले थे और दो काले हिरणों को गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनते ही गांव वाले दौड़े चले आए और सलमान खान को देखा। इसके बाद गांव वालों ने सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस मामले में सलमान खान को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
'हिट एंड रन' केस- 'हिट एंड रन' केस भी सलमान खान के नाम खूब चर्चित रहा। बताया जाता है कि 28 सितंबर को एक टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे लोगों का कुचल दिया। आरोप है कि ये गाड़ी सलमान खान चला रहे थे। हादसे में चार लोग घायल हुए थे और एक शख्स की मौत हो गई थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलमान खान को उनके घर से गिरफ्तार किया लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले में सलमान खऱान ने कोर्ट में कहा था कि 'वो ना तो नशे में थे और ना ही गाड़ी चला रहे थे.. जब ये हादसा हुआ तब ड्राइविंग सीट पर उनका ड्राइवर अशोक था'
ऐश्वर्या राय से मारपीट- बॉलीवुड फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान का प्यार परवान चढ़ा, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। ऐश्वर्या सलमान खान के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन सलमान खान उनके बगैर नहीं रहना चहाते थे, इसलिए बार-बार वो ऐश्वर्या के घर जाकर उन्हें मनाते थे। इन सब से परेशान होकर ऐश्वर्या के माता-पिता ने पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा दी। वहीं ऐश्वर्या राय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और अपने ब्रेकअप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सलमान खान मेरे साथ फोन पर बकवास करते है। उन्हें शक है कि मेरा अफेयर मेरे को-स्टार शाहरूख खान और अभिषेक के साथ है जबकि मेरा किसी के साथ कोई लिंकअप नहीं है। सलमान खान मेरे साथ मारपीट भी करते है।
विवेक ओबेरॉय को धमकी- सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय के करीब आ रही थी। वहीं सलमान खान उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे थे, ऐसे में जब सलमान को खबर हुई कि ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय से बात करती है, तो ये बात सलमान खान को बर्दाश्त नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने विवेक ओबेरॉय को फोन किया और धमकी देना शुरू कर दिया। विवेक ने ये बात मीडिया और पुलिस को बताई। इसके बाद से विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच की दोस्ती टूट गई थी। लेकिन वक्त के साथ विवेक ने सलमान से माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने आज तक उन्हें माफ नहीं किया।
शाहरुख और सलमान की दुश्मनी- सलमान और शाहरूख अब काफी अच्छे दोस्त है, लेकिन एक वक्त ऐसा था कि दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। अगर किसी खास मौके पर दोनों को पहुंचना होता था तब भी एक के वहां आने पर पहला निकल जाता था। दुश्मनी की शुरूआत साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुई थी, बताया जाता है कि पार्टी में शाहरूख खान ने उनको ऐश्वर्या राय के नाम से चिढ़ाया था। इससे सलमान इतना भड़क गए कि उन्होंने शाहरूख खान को सबके सामने सुना दिया था। जिसके बाद से उनके और शाहरुख के बीच काफी सालों तक मतभेद रहा, लेकिन इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने गले लगाकर शाहरुख खान से फिर से दोस्ती कर ली।
रेप पीड़िता विवाद- साल 2016 में सलमान ने फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हुईं थी। इस फिल्म में सलमान खान ने एक पहलवान का किरदार निभाया था। फिल्म के प्रमोशन के वक्त सलमान खान ने फिल्म में अपने अनुभव की तुलना 'बलात्कार पीड़ित महिला' की हालत से की थी। इस बयान को लेकर सलमान विवादों में आ गए थे। एक्सपीरियंस के बारे में पूछे जाने पर मीडिया को जवाब देते हुए सलमान ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत भार उठाना पड़ता था और धक्का देना पड़ता था.. ये करना मेरे लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि मुझे 120 किलोग्राम के वजन वाले शख्स को 10 अलग-अलग तरीकों से उठाना पड़ता था... इस दौरान मैं कई बार गिर जात था। उन्होंने आगे कहा कि जब वो अखाड़े का शॉट देने के लिए निकलते थे, तो उन्हें एक दुष्कर्म की शिकार महिला जैसा महसूस होता था.. हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए...
अवैध हथियार का मामला- साल 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग जगहों पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में जांच करते हुए पुलिस को सलमान खान के कमरे से 22 सितंबर 1998 को .32 बोर की रिवॉल्वर और .22 बोर की एक राइफल बरामद हुई थी। इन असलहों की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी। इस मामले को लेकर वन अधिकारी ललित बोड़ा ने 15 अक्टूब 1998 में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर में बताया कि जिस हथियार से काला हिरण का शिकार किया गया था, वो अवैध था।
26/11 पर सलमान खान का विवादित बयान- मुबंई हमलों पर सलमान खान ने एक इंटरव्यू में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई बार छोटे शहरों में या ट्रेन में लोग हमलों में मारे जाते हैं, लेकिन इस पर बात नहीं की जाती है। यह बात सलमान ने पाकिस्तानी चैनल से बात करने के दौरान कही जिससे विवाद बढ़ गया। सलमान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि यह इंडियन सिक्यूरिटी फोर्स की असफलता है.. इस इंटरव्यू में सलमान खान ने शिवसेना को 'राष्ट्र विरोधी' करार दिया था... और माफी मांगने को कहा। सलमान के इस बयान की काफी आलोचना हुई। बाद में सल्लू ने माफी मांग ली थी।
सलमान ने जब रणबीर को मारा थप्पड़- ये बात तब की है जब रणबीर ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की थी। उस दौरान रणबीर और सलमान की एक रेस्तरां में पार्टी करने गए थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, दोनों में बातचीत भी हुई लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। ये बहस इतनी आगे बढ़ी की सलमान गुस्से में अपना आपा खो दिया और रणबीर के मुंह पर सबके सामने तमाचा जड़ दिया। रणबीर सलमान के इस व्यहार से गुस्साए, लेकिन अपने गुस्से पर काबू पाते हुए पार्टी छोड़कर चले गए। सलमान की इस हरकत पर पिता सलीम खान ऋषि कपूर के घर गए और उन्होंने सलमान के ओर से माफी मांगी।
'दबंग-3' का विवाद- हाल ही में रिलीज हुई 'दबंग-3' भी सलमान खान के लिए विवाद ले आई। इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'हुड़ दबंग दबंग...' में सलमान खान के साथ साधु संतों डांस करते और गिटार बजाते हुए दिखाए दिए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ। ट्विटर पर ब्वॉयकॉट दबंग 3 ट्रेंड करने लगा। इस को लेकर सलमान खान ने कहा कि हर बार जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो हमेशा उसे लेकर कुछ न कुछ विवाद खड़ा हो ही जाता है। कम से कम ये तो माना गया कि ये बड़ी फिल्म है, जिसके लिए मैं खुश हूं...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS