Sunny Leone Wedding Anniversary: इन 10 फोटोज में देखें सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी का प्यारा सफर

Sunny Leone Wedding Anniversary: इन 10 फोटोज में देखें सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी का प्यारा सफर
X
Sunny Leone Wedding Anniversary: सनी लियोनी और डेनियल वेबर 20 जनवरी को शादी के 9 साल पूरे कर लेगें। चलिए इस मौक पर फोटोज के जरिए देखते हैं उनका शादी का ये प्यारा सफर...

20 जनवरी को सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 9 साल पूरे हो जाएंगे। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि मैरिज एनिवर्सरी के गिफ्ट के तौर पर डेनियल वेबर ने कुछ खास प्लान किया है। सनी लियोनी अक्सर पति डेनियल वेबर के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती है। एक टाइम ऐसा था, जब सनी लियोनी, डेनियल वेबर को देखना पसंद भी नहीं करती थीं। इनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।


डेनियल से पहले सनी लियोनी ने प्ले ब्वॉय मैगजीन के वाइस प्रेसिडेंट मैट एरिक्सन को डेट किया था। मैट एरिक्सन और सनी की मुलाकात बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। मैट की मदद से सनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और एडल्ट फिल्मों में काम किया।


सनी की कई एडल्ट फिल्मों में मैट भी उनके साथ नजर आए। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर शादी करने का फैसला लिया। साल 2007 में दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन अनबन होने के कराण दोनों सगाई के एक साल बाद अलग हो गए।


बताया जाता हैं कि जब सनी बिग बॉस में गई तो मैट ने उनके कई एडल्ट वीडियो को ऑनलाइन बेचे और खूब पैसा कमाया। मैट से अलग होने के बाद सनी ने अपने पुराने दोस्त रसेल पीटर को डेट करना शुरू किया।


सनी रसेल पीटर को डेट करने को अपनी सबसे बड़ी गलती मानती है। सनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रसेल को डेट करना उनकी लाइफ की बड़ी गलती थी, क्योंकि ये रिश्ता बहुत ही बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ था।


रसेल से ब्रेकअप होने के बाद उनकी लाइफ में डेनियल वेबर आए। सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी। पहली ही मुलाकात में डेनियल सनी पर फिदा हो गए थे।


उन्होंने उसी वक्त सनी को अप्रोच भी किया, लेकिन सनी ने मना कर दिया। डेनियल ने बातचीत के दौरान सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी। सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे।


दोनों करीब उस वक्त आए, जब सनी की मां का निधन हुआ। सनी इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही थीं, जहां वो ब्रेकअप से बाहर ही नहीं आ पा रही थीं, वहीं उनका मां का जाना भी एक बड़ा सदमा था। जिसके चलते वो डिप्रेशन में चली गई।


इस दौरान डेनियल ने उनको संभाला। डेनियल के साथ पाकर सनी भी उन्हें पसंद करने लगी और डेनियल को डेट करना शुरू कर दिया। पहली डेट में डेनियल और सनी पांच घंटे तक साथ रहे थे। दोनों ने खूब बातें की। सनी ने थैंक्स कहने के तौर पर डेनियल को एक बहुत बड़ा बुके भेजा और प्रपोजल को ठुकराने के लिए एक सॉरी नोट भी लिखा।


कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली। शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला।


जब सनी ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो डेनियल ने भी उनका साथ दिया। शूट हो या कोई इंटरव्यू, डेनियल को सनी के साथ हमेशा देखा जाता है। डेनियल, सनी के पति के अलावा उनके फुल टाइम मैनेजर हैं ।

Tags

Next Story