Photo Gallery: दिल्ली में खुला चिड़ियाघर, पहले ही दिन बड़ी संख्या में जानवरों का दीदार करने पहुंचे लोग, देखें तस्वीरें...

कोरोना महामारी के बीच करीब साढ़े तीन महीने तक बंद रहने के बाद रविवार से दिल्ली में चिड़ियाघर के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद आखिरकार दिल्ली में 3 महीने बाद चिड़ियाघर खुल गया। जहां बड़ी संख्या में लोग जानवरों का दीदार करने के लिए पहुंचे।
अनलॉक की प्रक्रिया के तहत चिड़ियाघर रविवार से आमजन के लिए खुल गया है। एक दिन में सिर्फ 2500 पर्यटकों ने जानवरों का दीदार किया।
इस बार दिल्ली का चिड़ियाघर दो स्लॉट में खुलेगा एक सुबह और दूसरा दोपहर को। शाम पांच बजे तक खुलेगा।
चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि पहले दिन तकनीकी रूप से कुछ पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनकी समस्या को देखते हुए उन्हें परिसर में प्रवेश करने दिया गया।
दिल्ली में चिड़ियाघर को गत वर्ष 16 मार्च को बंद कर दिया गया था। करीब एक साल बंद रहने के बाद अप्रैल 2021 में खेला गया था।
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीमित संख्या में ही पर्यटक पहुंचे थे। बारिश के चलते सुबह पर्यटकों की संख्या में कमी आई। लेकिन दोपहर की शिफ्ट में जानवरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
रविवार सुबह 7 बजे ही पर्यटक पहुंच गए थे। लंबे समय से जानवरों को देखने की चाहत में वन्यजीव प्रेमी चिड़ियाघर पहुंच गए थे।
विजय टाइगर की एक झलक पाने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक दिल्ली-एनसीआर के पर्यटक बाड़े के बाहर उमड़ पड़े। वहीं बारिश के मौसम में विजय टाइगर भी पानी में घात लगाते हुए नजर आया।
चिड़ियाघर में जैसे ही भीड़ बाड़े के बाहर बढ़ी। सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा भीड़ को हटाने के लिए बार-बार प्रयास किए गए।
दिल्ली में पहले दिन खुले चिड़ियाघर में बड़े ही नहीं बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आए...
प्रशासन की ओर से कैंपस में आई लव दिल्ली जू नाम का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।
चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए बनाया गया नया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। इस बार टिकट ऑनलाइन क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद मिलेगी। टिकट सिस्टम को बंद कर दिया गया है।
हरिभूमि फोटो जर्नलिस्ट छत्र सिंह
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS