पंजाब : कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे पर बोले सीएम कैप्टन अमरिंदर, राज्य में नतीजे शानदार, इस्तीफा क्यों

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे को गैर जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में शानदार प्रदर्शन की है और इसीलिए जाखड़ को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। कैप्टन के अनुसार इस्तीफा सौंपने से पहले अगर वे उनसे मिले होते तो वह उन्हें सीधे तौर पर समझाते और इस्तीफा न देने देते।
उन्होंने कांग्रेस के हाईकमान से अपील की है कि जाखड़ का इस्तीफा न स्वीकार किया जाए। कैप्टन ने कहा कि जाखड़ के इस्तीफे देने की पेशकस को सभी को सम्मान करना चाहिए क्योंकि वे पार्टी के एक मेहनती नेता के तौर पर जाने जाते हैं। जाखड़ अगर अपने पद का त्याग करते हैं तो पंजाब के कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाएगा और पार्टी यहां कमजोर हो सकती है।
कांग्रेस पार्टी की सूत्रों की माने तो जाखड़ का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। बताते चलें कि सुनील जाखड़ पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव में खड़े थे लेकिन फिल्म अभिनेता व भाजपा के प्रत्याशी सनी देओल ने उन्हें मात दे दी है। इसी कारण से जाखड़ इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS