कोरोना पॉजिटिव की संख्या 65 पार, किसानों की मदद के लिए सरकार ने शुरू की मुहिम

कोरोना पॉजिटिव की संख्या 65 पार, किसानों की मदद के लिए सरकार ने शुरू की मुहिम
X
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों की मदद के लिए एक नई पहल शुरू की है। रविवार सुबह तक कोरोना पॉजिटिव का मामला बढ़कर 68 पहुंच गई।

पंजाब (Punjab) में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार सुबह तक कोरोना पॉजिटिव का मामला बढ़कर 68 पहुंच गई। इनमें से अब तक पांच की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) किया गया।

साथ ही राज्य सरकार के आदेश पर 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लागू किया गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि जरूरी सेवाओं में दूध-दवा की दुकानों और श्रमिकों का पलायन पर रोक नहीं है।

इस बीच सबसे बड़ी समस्या किसानों के लिए उभर रही है। खेत में फसल पक कर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण कई मजदूर राज्य को छोड़कर अपने गांव लौट आए हैं, तो कुछ मजदूर कोरोना के खौफ से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

ऐसे में किसानों को फसल कटवाना काफी मुश्किल हो रही है। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी किसानों के फसल को कटवा कर अनाज को उनके घरों तक पहुंचाने का काम शुरू करेगी।

सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने कहा कि जालंधर में 998 गांवों के किसानों की फसल कटवाने के लिए सभी ब्लॉक में अधिकारियों को नियुक्त किया है। ये सभी अधिकारी फसल कटवा कर किसानों के घर और गोदामों में पहुंचाएंगे। इसके अलावा फसल काटने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पूरा ध्यान रखना होगा।



Tags

Next Story