Coronavirus : स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी की कोरोना वायरस से मौत, पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके हैं निर्मल सिंह

Coronavirus : स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी की कोरोना वायरस से मौत, पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके हैं निर्मल सिंह
X
Coronavirus : स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी की कोरोना वायरस से मौत, पद्मश्री से सम्मानित किए गए थे निर्मल सिंह

Coronavirus : पंजाब में स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। पद्मश्री से सम्मानित ज्ञानी निर्मल सिंह की गुरूवार सुबह 4.30 बजे कोरोना वायरस से मौत हो गई है। मृतक पूर्व हजूरी रागी में बुधवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

पंजाब में कोरोना वायरस विकराल रूप लेता जा रहा है। कोरोना वायरस ने पद्मश्री से सम्मानित स्वर्ण मंदिर पूर्व हजूरी रागी की जान ले ले ली है। पंजाब के मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने कहा कि निर्मल सिंह में बुधवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें बुधवार शाम को वेेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन डॉक्टरों की सभी कोशिशें फेल हो गईं। ज्ञानी निर्मल सिंह का सुबह 4.30 बजे निधन हुआ है।

विदेश से लौटे थे निर्मल सिंह

स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी कुछ दिन पहले विदेश से लौटे थे। बुधवार शाम को तबियत बिगड़ने लगी। 30 मार्च को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 अप्रैल को हालात बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन गुरूवर सुबह उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ज्ञानी निर्मल सिंह को गुरबाणी के सभी रागों का ज्ञान था।

Tags

Next Story