लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में पीएम मोदी बोले- रेल मंत्री के रिश्तेदार रेलवे भर्तियों में भ्रष्टाचार करते थे, कांग्रेस सोचती थी- हुआ तो हुआ

लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में पीएम मोदी बोले- रेल मंत्री के रिश्तेदार रेलवे भर्तियों में भ्रष्टाचार करते थे, कांग्रेस सोचती थी- हुआ तो हुआ
X
जब नामदार परिवार का सबसे करीबी व्यक्ति, सबसे बड़ा राजदार, 84 के सिख दंगो के बारे में कहे कि- हुआ तो हुआ, तो आप समझ सकते हैं कि वो किसकी बोली बोल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के सातवे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने आज पंजाब के चंडीगढ़ में एक सार्वजिनक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पितोद्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मध्य वर्ग के लोग मुद्रास्फीति के कारण में थे, कांग्रेस सोचती थी 'हुआ तो हुआ'। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस 'नामदार' कहते थे कांग्रेस एक विचारधारा है। अब नामदार के गुरु ने खुलासा किया है कि कांग्रेस की विचारधारा 'हुआ तो हुआ' है।

लाइव अपडेट..

- मिडिल क्लास और ईमानदार टैक्स पेयर्स का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है। जबकि हमारी सरकार ने मिडिल क्लास को सम्मान दिया है। इतिहास में पहली बार, 5 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स को टैक्स फ्री किया गया है: पीएम मोदी

- जब चार, पांच सौ शेल कंपनियां चलाई जा रहीं थीं, उनसे हजारों करोड़ का हवाला ट्रांजेक्शन होता था, कांग्रेस सोचती थी- हुआ तो हुआ। जब महंगाई से मिडिल क्लास की कमर टूट रही थी, रसोई का खर्च बेतहाशा बढ़ रहा था, कांग्रेस सोचती थी- हुआ तो हुआ: पीएम मोदी

- जब उस वक्त के रेल मंत्री के रिश्तेदार रेलवे भर्तियों में भ्रष्टाचार करते थे, कांग्रेस सोचती थी- हुआ तो हुआ। जब योजनाओं को पूरा होने में दशकों लग जाते थे, कांग्रेस सोचती थी- हुआ तो हुआ। OROP न लागू होने से हमारे फौजी परेशान थे, कांग्रेस सोचती थी- हुआ तो हुआ: पीएम मोदी

- नामदार के परिवार ने, उनके साथियों ने इसी अहंकार के साथ देश पर दशकों तक शासन किया है। जब लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे, तब कांग्रेस की सोच थी- हुआ तो हुआ: पीएम मोदी

- जब नामदार परिवार का सबसे करीबी व्यक्ति, सबसे बड़ा राजदार, 84 के सिख दंगो के बारे में कहे कि- हुआ तो हुआ, तो आप समझ सकते हैं कि वो किसकी बोली बोल रहा है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आज पंजाब मे चुनाव न होते, तो नामदार अपने उस गुरु को एक शब्द भी नहीं कहते: पीएम मोदी

- कांग्रेस की इसी सोच के कारण 1984 के सिख दंगों के मामले में आजतक सभी पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल पाया। जब इनसे इंसाफ के बारे में पूछा जाए तो ये अहंकार में बोलते हैं- 'हुआ तो हुआ': पीएम मोदी

- जब अभी ये सब एक साथ हुआ, तो पहले ये सब क्यों नहीं हो सका। अफसर, लोग, ब्यूरोकेसी सब वही हैं, लेकिन पहले सब कुछ साथ क्यों न हो सका, जबकि आज सब कुछ हो रहा है। ये आपके एक वोट की ताकत है, जिसने दिल्ली में मजबूत सरकार दी है, जो सब कुछ संभालने की ताकत रखती है: पीएम मोदी

- इतने सारे काम के बीच प्रकृति रूठ गई। साइक्लोन हमारे इस्टर्न पार्ट में आया उसे भी हमने संभाला। पूरी दुनिया ने साइक्लोन के समय हमारे द्वारा किए कामों को सराहा: पीएम मोदी

- पिछले दिनों, आईपीएल हुए, नवरात्रि, हनुमान जयंती, ईस्टर सब कुछ मनाया गया, अभी रमजान चल रहा है। सब कुछ चल रहा है, कुछ रुका नहीं: पीएम मोदी

- जिन लोगों ने पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों से डर-डर कर देश चलाया हो, उनके पास आज नेशनल सिक्योरिटी पर कहने के लिए कुछ नहीं है: पीएम मोदी

- मोदी वन नेशन, वन टैक्स के सपने को कैसे साकार कर सकता है, इससे इन्हें दिक्कत है। मोदी पूरे देश के लिए एक ही मोबिलिटी कार्ड यानी वन नेशन वन कार्ड कैसे लागू कर सकता है, इससे इन्हें दिक्कत है: पीएम मोदी

- महामिलावटियों को चिढ़ है कि एक चायवाला 21वीं सदी की, नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कैसे कर सकता है। मोदी इंटरनेश्नल सोलर अलायंस, वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के विजन की बात कैसे कर सकता है, इससे इनको चिढ़ है: पीएम मोदी

- हमारी सरकार का डीबीटी है- डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर महामिलावटी लोगों का डीबीटी है- डायरेक्ट बिचौलिया ट्रांसफर: पीएम मोदी

- 8 करोड़ फर्जी लोगों के नाम से जो बिचौलिए मालामाल होते थे, आए दिन मलाई खाते थे, इन सबकी दुकानें इस चौकीदार ने बंद कर दी हैं। अब आप ही बताइए ये बिचौलिए, मोदी के खिलाफ झूठ बोलेंगे कि नहीं? मोदी को बर्बाद करने की कोशिश करेंगे की नहीं?: पीएम मोदी

- कांग्रेस और उसके दरबारियों का ये वही गैंग है, जो कहता था की भारत की जनता अनपढ़ है। ये लोग कहते थे कि भारत में तो बैंक नहीं हैं, ऐसे में डिजिटल लेनदेन कैसे संभव है? आज भारत डिजिटल पेमेंट्स का एक बहुत बड़ा डेस्टिनेशन है: पीएम मोदी

- महामिलावटियों ने हमारी हर योजना को अपमानित करने की कोशिश की है। जब लाल किले से मैंने स्वच्छ भारत की बात कही तो इन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। जब मैंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात की, तो उसको भी इन्होंने बदनाम करने की कोशिश की: पीएम मोदी

- देश मजबूर सरकार नहीं बल्कि बुलंद हौसले वाली मजबूत सरकार चुन रहा है। देश फैमिली फर्स्ट के बजाए इंडिया फर्स्ट वालों को चुन रहा है। देश आतंकी हमलों के बाद दुबकने वालों को नहीं, आतंकियों को घर में घुसकर मारने वालों को चुन रहा है: पीएम मोदी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story