पंजाबः अमरिंदर कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब नशे की तस्करी करने वालों को होगी फांसी

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |2 July 2018 10:13 PM IST
पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने नशीले पदार्थों के तस्करों के लिए फांसी की सजा का प्रस्ताव पास किया है।
पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने नशीले पदार्थों के तस्करों के लिए फांसी की सजा का प्रस्ताव पास किया है। आपको बता दे कि पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। खुद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पंजाब में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए हमने इस कारोबार में शामिल लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की है।अ
मरिंदर सिंह ने बताया कि हमने केंद्र सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि नशे के कारण आने वाली अगली पीड़ी बुरी तरह से बर्बाद हो रही हैं। जिसके कारण पंजाब के नौजवान इसके शिकार बन रहे हैं।
इसलिए हमने नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए इससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ फांसी की सजा दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। आपको बता दे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधान सभा चुनाव के दौरान पंजाब की जनता के वायदा किया था कि अगर वह सत्ता में आते है तो वह पंजाब को नशे से मुक्त कर देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS