सनी देओल से करारी हार के बाद सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी के तमाम राज्य प्रभारियों समेत कई शीर्ष नेताओं की ओर से इस्तीफे की पेशकश का दौर जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी गुरदासपुर से चुनाव हारने के बाद इस्तीफे की पेशकश की है। जाखड़ ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है।
Punjab Congress Chief Sunil Jakhar offers to resign from his post after he lost elections from Gurdaspur. (File pic) pic.twitter.com/75dFjwzBTw
— ANI (@ANI) May 27, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील जाखड़ के स्टॉफ ने बताया कि गुरदासपुर से चुनाव हारने के तुरंत बाद ही नतीजों के दिन सुनील जाखड़ ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईमेल के जरिए भेज दिया था। लेकिन राहुल गांधी ने अब तक इस्तीफे को मंजूर नहीं किया है।
बता दें कि भाजपा ने फिल्म अभिनेता सनी देओल को गुरदासपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था। सनी देओल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 82,459 वोटों के अंतर से हराया है। सनी को 5 लाख 51 हजार 177 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ को 4 लाख 74 हजार 168 वोट पड़ सके। कांग्रेस ने पंजाब में 13 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।
इससे पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने भी लोकसभा चुनाव में हार के बाद अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में एक ही संसदीय सीट पर विजय हासिल हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS