बारिश में घर की छत गिरने से पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत, 3 घायल

बारिश में घर की छत गिरने से पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत, 3 घायल
X
पंजाब के संगरूर जिले में एक छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृत लोगों में 10 और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल थे।

संगरूर जिले के सुनाम कस्बे में बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये है मामला

बलवीर कुमार नाम का एक मजदूर सुनाम के इंदिरा बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रहा था। उसके परिवार में उसका बेटा दीपक, पत्नी कृष्णा और ससुराल से आई बेटी रेखा के साथ साथ दीपक की पत्नी जाह्नवी और उसके दो बच्चे बब्बी और नवी थे। बब्बी की उम्र 10 साल थी तो वहीं नवी 8 साल की थी।

शनिवार की रात को उसका बेटा दीपक घर के अंदर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहा था। वहीं वो खुद छत पर बने तंबू में अपनी पत्नी और शादीशुदा बेटी के साथ सोया हुआ था।

अचानक आधी रात को घर की छत ढह गई। जिससे कमरे में सोए दीपक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मलबे में दब गए। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित किया

सूचना मिलते ही मौके पर नई अनाज मंडी पंजाब पुलिस थाना के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर करम सिंह वहां फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने सबको मलबे के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने दीपक, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बलवीर कुमार के साथ उनकी पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है।

Tags

Next Story