प्रेमिका से मिलने गए युवक को जिंदा जलाया, मां पर लगा आरोप

पंजाब में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने गर्लफ्रेंड से मिलने गांव चोंदा गया हुआ था। मुलाकात के बाद जिंदा जला दिया गया। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक के गंभीर हालत को देखते हुए चंड़ीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस धूरी निवासी पीड़ित युवक गुरध्यान से पूछताछ की। जहां उन्होनें बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे 12 मार्च को सुबह 10 बजे अपने घर पर बुलाया था। पीड़ित युवक को मिले समयअनुसार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पर पहुंच गया।
जहां घर पर मौजूद गर्लफ्रेंड की मां ने उसे जिंदा आग लगा दिया। किसी तरह से बचकर वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घर के पास लगी सीसीटीवी फुटेज में आग से घिरा युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के तहत गर्लफ्रेंड की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
हालांकि उसकी मां ने आरोप को झूठा बताया है। पुलिस की पूछताछ में गर्लफ्रेंड की मां ने बताया कि युवक उसकी बेटी को घर से भागने का दबाव बना रहा था। मना करने पर युवक खुद को आग लगा लिया। पुलिस से अपील की हैं कि फुटेज की जांच की जाए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS