अजमेर में 11 नए कोरोना संक्रमित केस, इनमें 4 गर्भवती महिलाएं भी हैं शामिल

अजमेर में 11 नए कोरोना संक्रमित केस, इनमें 4 गर्भवती महिलाएं भी हैं शामिल
X
अजमेर में 11 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें 4 गर्भवती महिलाएं (Pregnant Women) भी शामिल हैं।

देश में कोरोना (Corona Cases) का सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिला पर देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच कई लोगों की मौत भी हो गई है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में अजमेर में 11 नए कोरोना केस पाए गए हैं। इनमें से 5 महिलाएं शामिल है, जिसमें 4 गर्भवती भी है।

इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 207 पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 9 नए पॉजिटव केस सामने आए थे। इनमें भी दो गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। स्वास्थ विभाग ने बताया कि ये सभी गर्भवती महिलाएं एक ही वार्ड में भर्ती थीं।

Also Read- बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 580, क्वारंटाइन सेंटर से भागे 70 मजदूर

शनिवार को मिली 4 महिलाएं पहले मिली दो पॉजिटिव गर्भवती महिलाएं (Pregnant Women) के संपर्क में आई थीं। यह सभी महिला आदर्श नगर के सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती थीं। गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को जनाना अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद पूरे अस्पताल काे सैनिटाइज के साथ फ्यूमीगेशन किया गया।

बता दें कि शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 207 पर पहुंच गया है। इनमें से 5 और मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक अस्पताल से 69 मरीजों के दोनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया है।


Tags

Next Story