राजस्थान : भरतपुर में चार साल के बच्चे से नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

राजस्थान : भरतपुर में चार साल के बच्चे से नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
X
राजस्थान के भरतपुर जिले से एकबार भी से शर्मसार करने वाली खबर आई है। एक दरिंदे ने चार साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जैसे ही जानकारी लोगों को हुई तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।

राजस्थान के भरतपुर जिले से एकबार भी से शर्मसार करने वाली खबर आई है। एक दरिंदे ने चार साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जैसे ही जानकारी लोगों को हुई तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।

चार साल की पीड़ित मासूम को गंभीर हालत में पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस रेप को अंजाम देने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है पर अभी उसकी कोई खबर नहीं लग सकी है।

ये घटना भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र की है जहां सोमवार सुबह घर के आंगन में खेल रही मासूम को गांव का ही एक लड़का उठा ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म करके उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो वह लहुलुहान हालत में पड़ी थी। बच्ची के परिजनों ने पहले मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया उसके बाद आरोपी नाबालिक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

राजस्थान में इसी महीने की शुरुआत में भी एक सात साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई थी जिसके बाद लोगो ने जमकर बवाल किया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिकंदर उर्फ कीटाणु को गिरफ्तार किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story