अलवर गैंगरेप मामला : महिला से गैंग रेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी पकड़े गए

अलवर गैंगरेप मामला : महिला से गैंग रेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी पकड़े गए
X
राजस्थान के अलवर गैंगरेप मामला में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आज गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम छोटेलाल गुर्जर बताया जा रहा है।

राजस्थान के अलवर गैंगरेप मामला में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आज गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम छोटेलाल गुर्जर बताया जा रहा है। इसी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्या छह हो गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने आज अलवर गैंगरेप मामला में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 26 अप्रैल को अलवर थानागाजी बाईपास पर एक विवाहित महिला के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर इस मामले को 'जान बूझकर दबाने' का आरोप लगाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story