भाजपा का मिशन राजस्थान, 33 लाख लोगों ने ली सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान शुरू की है। प्रत्येक राज्यों की तरह राजस्थान में भी पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। 6 जुलाई से शुरू हुए इस सदस्यता अभियान में पार्टी ने दावा किया है कि अबतक 33 लाख लोग पार्टी से जुड़े हैं।
प्रदेश में इस समय कांग्रेस की सरकार है पर लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और वह अपने कुनबे को लगातार बढ़ाना चाहती है। इसलिए पार्टी प्रदेश में दो तरह के सदस्य बना रही है।
एक सदस्य वो जो प्रदेश की राजनीति में भाजपा के लिए खुलकर प्रचार करेंगे और दूसरे वो जो केवल पार्टी के सदस्य बनेंगे। प्रदेश के पार्टी मुख्यालय से इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही पूरा डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।
पार्टी के आला नेताओं की माने तो वह प्रदेश में करीब 85 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए लगे हुए हैं। प्रदेश के मंत्री मुकेश दाधीच ने कहा कि जिले के अध्यक्षों और संयोजको से इस अभियान को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है।
बताते चले की पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता अभियान की आखिरी तय तारीख 20 अगस्त बताई है वहीं सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरूआत 12 अगस्त से की जा रही है जिसकी आखरी तारीख 30 अगस्त होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS