राजस्थान: 27 जून से शुरू होगा दूसरा सत्र, दुष्कर्म और किसान कर्जमाफी पर सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा

राजस्थान में 27 जून से शुरू हो रहे 15वीं विधानसभा के दूसरे सत्र में भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर ली है। राजस्थान में हुए दुष्कर्म, किसान कर्जमाफी व बजरी माफियाओं पर का मुद्दा इसबार विधानसभा में देखने को मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी का सबसे ज्यादा जोर इसबार किसान कर्जमाफी पर होगा इसके लिए विधायक दल की बैठके की जा रही हैं। पूर्व सहकारिता मंत्री अजय सिंह को ने विधायकों को कर्जमाफी से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दी। इन्हीं जानकारियों के दम पर विधायक विधानसभा में आवाज बुलंद करेंगे।
बैठक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार को कुर्सी पर बैठे 6 महीने बीत गए पर अभी भी विधायक कोटे से होने वाले काम रोके हुए हैं। विधायक की अनुशंसा के बावजूद वित्तीय स्वीकृतियां जारी नहीं की जा रही हैं।
वसुंधरा राजे ने कहा कि हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि कांग्रेस के ही नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के आक्रोश का सामना करने को मजबूर हैं। पार्टी खुद ही दो खेमें में बंटी हुई है। जिन विधायकों की नहीं सुनी जा रही है उनके अन्दर रोष है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS