जयपुर में CAA के खिलाफ कांग्रेस सरकार का हल्ला बोल, इंटरनेट और मेट्रो सेवा बंद

नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में हिंसा प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज जयपुर में कांग्रेस सरकार विरोध प्रदर्शन करने वाली है। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैदल मार्च करने की घोषणा की है, जो सुबह 11 बजे अलबर्ट हॉल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक शांति मार्च निकाला जाएगा।
सत्ताधारी दल के आंदोलन करने और स्वयं मुख्यमंत्री के पैदल मार्च करने की घोषणा से प्रशासन शांति- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। इस सुरक्षा के मद्देनजर देखते हुए पूरे शहर में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है।
इसके साथ ही जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जयपुर मेट्रो सर्विस सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद कर दी गई। इसके अलावा देश के अलग- अलग हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में हिंसा के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS