राजस्थानः RSS की शाखा में स्वयंसेवकों से मारपीट, तीन लोग गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी में आरएसएस की शाखा के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दूसरे समूह के लोगों ने आरएसएस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक यह घटना नवसागर पार्क में हुई है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी साझा किया है।
#WATCH Rajasthan: Clash erupted between two groups during an ongoing session at Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) shakha in Bundi district. pic.twitter.com/eyEXgAmlaC
— ANI (@ANI) July 12, 2019
बूंदी के तहसीलदार बीएस राठौर ने कहा कि वहां कुछ विवाद था। आरएसएस की शाखा और मुस्लिम समूह के द्वारा एक कार्यक्रम एकसाथ एक पार्क में चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। स्थिति अब नियंत्रण में है।
BS Rathore, Tehsildar Bundi: There was some dispute while a session at RSS 'shaka' & an event by a Muslim group were underway simultaneously at a park in Bundi. Police is investigating the matter. Action will be taken accordingly. Situation under control now." (10.07) #Rajasthan pic.twitter.com/hYS0GeKkHc
— ANI (@ANI) July 12, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवसागर पार्क में रोज की तरह आरएसएस की शाखा लगाई गई थी। इस दौरान अन्य समुदाय के लोग भी वहां पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई की करीब तीस से चालीस लोग हाथों में डंडा लेकर पार्क में पहुंचे गए। इसके बाद शाखा में लड़कों की पिटाई करने लगे।
इस घटना में आरएसएस के कई स्वयंसेवक गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं अटरू से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार राजस्थान को दूसरा बंगाल बनाने की कोशिश में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS