राजस्थान : गहलोत सरकार के सामने बड़ी चुनौती, लोकसभा के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव पर नजर

राजस्थान : गहलोत सरकार के सामने बड़ी चुनौती, लोकसभा के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव पर नजर
X
6 महीने पहले की भाजपा को सत्ता से बेदखल कर राज्य के सिंहासन पर बैठने वाली कांग्रेस को ये बिल्कुल भी आभास नहीं था कि लोकसभा चुनाव में उसकी शर्मनाक हार होने वाली है। परिणाम आने के बाद सीएम गहलोत के माथे पर चिन्ता की नई लकीरे खींची हुई हैं।

6 महीने पहले की भाजपा को सत्ता से बेदखल कर राज्य के सिंहासन पर बैठने वाली कांग्रेस को ये बिल्कुल भी आभास नहीं था कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में उसकी शर्मनाक हार होने वाली है। परिणाम आने के बाद सीएम गहलोत के माथे पर चिन्ता की नई लकीरे खींची हुई हैं।

राजस्थान में अगले कुछ महीनों में नगर निकाय व पंचायत का चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता ने जिस तरह नकारा है उससे पार्टी आलाकमान को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। पार्टी फिर से नई रणनीति बनाने में जुट गई है।

लोकसभा चुनाव में पार्टी की न सिर्फ शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालत खराब हुई। हालकि कांग्रेस सत्ता में है और उसके पास योजनाओं को लागू करके जनता को अपने पक्ष में करने के मौके हैं। पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनाव में फिलहाल सीमित समय है इसलिए योजनाओं में देरी सरकार के गले की फांस बन सकती है।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस को अगले चुनाव जीतने के लिए धर्म, जाति, अगड़े-पिछड़े जैसे शब्दों से बचना होगा। क्योंकि यही सब बोलकर पार्टी के खाते में सूबे की एक भी लोकसभा सीट नहीं आई। पूरी 25 सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story