कांग्रेस नेता को सता रहा डर, भाजपा राजस्थान में लगा सकती है राष्ट्रपति शासन

कांग्रेस नेता को सता रहा डर, भाजपा राजस्थान में लगा सकती है राष्ट्रपति शासन
X
पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व मीणा ने से कहा कि मुझे इस बात का भय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान की धारा 356 राष्ट्रपति शासन का दुरुपयोग कर अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं...

राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं कोटा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी रहे रामनारायण मीणा ने कहा है कि राज्य में स्थिर सरकार सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के आंतरिक संकट को मिलजुलकर सुलझाया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की हार हुई है और चुनाव परिणाम के बाद से पार्टी में घमासान जारी है।

मीणा ने आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा का उच्च नेतृत्व कांग्रेस में चल रहे आंतरिक संकट का फायदा उठा सकता है और अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने में केन्द्र संवैधानिक प्रावधानों का दुरुपयोग कर सकता है।

बुधवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व मीणा ने से कहा कि मुझे इस बात का भय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान की धारा 356 राष्ट्रपति शासन का दुरुपयोग कर अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं,

इसलिये हमारे नेताओं को आतंरिक संकट का एक परिवार की तरह मिलजुलकर हल करना चाहिए। मीणा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं तथा पार्टी के संकट को और गहरा करने की बजाय उनके संघर्ष को मजबूत किया जाना चाहिए।

पांच बार के विधायक मीणा ने कहा कि यदि उनसे पूछा गया तो वह पार्टी स्तर पर निश्चित तौर पर अपने विचार रखेंगे। आंतरिक मामले को मिलजुलकर सुलझाया जाना चाहिए। ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाते हुए मीणा ने कहा कि मशीन संदेह से परे नहीं हैं और उनके साथ छेड़छाड़ संभव है।

उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र के हितों के विरोध में कुछ भी कर सकते हैं। यह बिल्कुल ठीक समय है उन संगठनों के लिये जो लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखते हैं और चुनौती का दृढ़ता से सामना करते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story