International Yoga Day 2019 : पूर्व सीएम वसुंधरा ने किया योग, प्रदेश सरकार रही गायब

International Yoga Day 2019 : पूर्व सीएम वसुंधरा ने किया योग, प्रदेश सरकार रही गायब
X
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्थान में योग दिवस पर विपक्षी पार्टी भाजपा ने जहां इस दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया वहीं प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम सचिन पायलट योग दिवस से दूर ही रहे।

प्रदेश की राजधानी के रामनिवास बाग में भाजपा की ओर से योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया। साथ ही संगठन मंत्री चंद्रशेखर, जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लोहाटी समेंत पार्टी के कई बड़े नेता योगदिवस में शामिल हुए।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर के बजाय अजमेर में प्रोग्राम रखा। जहां पार्टी के नेताओं ने योग किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार झारखंड की राजधानी रांची में योग किया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में योग किया।

देश के हर हिस्सों में योग को लेकर उत्साह देखा गया। भारतीय सेना ने भी योग दिवस में जोरदार तरीके से हिस्सेदारी दिखाई, उन्होंने माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में हिमाचल के रोहतांग दर्रे पर योग किया

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story